कायस्थ सेवा ट्रस्ट मण्डल, जिला कार्यकारिणी का विस्तार

कायस्थ सेवा ट्रस्ट मण्डल, जिला कार्यकारिणी का विस्तार

पदाधिकारियों को दिलाया शपथ, रचनात्मक कार्यो पर जोर

बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट मण्डल कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह चित्रगुप्त मंदिर में संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मण्डल कार्यकारिणी में मोनू श्रीवास्तव को मण्डल प्रभारी सिद्धार्थ नगर, डब्बू श्रीवास्तव को मंडल प्रभारी बस्ती, व प्रकाश मोहन श्रीवास्तव को मण्डल प्रभारी संत कबीर नगर बनाया गया। इसी प्रकार सर्वेश श्रीवास्तव को मंडल संयोजक, नवीन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष, आलोक श्रीवास्तव को मंडल महामंत्री, राहुल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव व विक्रांत श्रीवास्तव को मंडल उपाध्यक्ष तथा कुलदीप श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव और गौरव श्रीवास्तव को मंडल सचिव बनाया गया। वहीं अंकुर श्रीवास्तव को संगठन मे सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया।

इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में राजेश कुमार श्रीवास्तव को जिला संयोजक, प्रेमचंद श्रीवास्तव को जिला प्रवक्ता, मुकेश कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष, अरुण कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव गुडलक को संगठन महामंत्री, नितेश श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, आदर्श श्रीवास्तव व रणदीप माथुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, शिवनंदन कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव व मनीष श्रीवास्तव को जिला सचिव तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, देवव्रत लाल श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में विवेक श्रीवास्तव को रौता पार का वार्ड अध्यक्ष, प्रिंस श्रीवास्तव को पिकौरा शिव गुलाम का वार्ड अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को आवास विकास कॉलोनी का वार्ड अध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव को बैरिहवा का वार्ड अध्यक्ष तथा सौरभ श्रीवास्तव को रौता पार मोहल्ले का महामंत्री नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कृपा शंकर श्रीवास्तव को सल्टौआ गोपालपुर और रुधौली का ब्लॉक अध्यक्ष तथा रमेश श्रीवास्तव को रामनगर का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम को दिनेश कुमार श्रीवास्तव मास्टर साहब, के के श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय , डब्बू श्रीवास्तव प्रकाश मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुये एकजुटता के साथ रचनात्मक कार्यो पर जोर दिया। कार्यक्रम में मयंक श्रीवास्तव तथा संगठन के संरक्षक सौरभ सिन्हा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद औरं गोपनीयता की शपथ दिलाया।