नारी सम्मान का सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण – डॉ नेहा श्रीवास्तव

नारी सम्मान का सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण – डॉ नेहा श्रीवास्तव

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शसक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ नेहा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पांडेय ने अतिथि स्वागत उद्वोधन व कार्यक्रम का संचालन किया।

डॉ कमलेश कुमारी पांडेय ने कहा कि प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में संचालित इस सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम में आज का समसामयिक विषय महिला शसक्तिकरण है। स्त्री और पुरुष समाज रूपी रथ के दो पहिए है,अतः समानता के आधार पर ही सामाजिक विकास रूपी रथ अपनी वास्तविक गति को प्राप्त कर सकेगा।

मुख्य वक्ता डॉ नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि नारी का सम्मान ही देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। जहां महिलाओं के पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त है वह देश सामाजिक विकास की दिशा में प्रगति कर रहा है।

भारतीय समाज में वैदिक काल से लेकर आज तक थोड़े से उतार चढ़ाव के बावजूद महिलाओं की दशा समाज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।आज महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों को प्राप्त करना होगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल हेतु अधिगृहीत मोहल्ला तुर्कहिया से महिला अधिकार जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली बस्ती शहर के गांधी नगर,तुर्कहिया, रामेश्वर पूरी, कंपनी बाग,शास्त्री चौक, तक निकाली गई ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रख्यात समाज शास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय, डॉ मोनी पांडेय, सूर्या उपाध्याय,श्रीमती संगीता देवी,के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।