अजय कुमार शुक्ल बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पार्टी दफ्तर पर हुआ जोरदार स्वागत
अजय शुक्ल को कांग्रेस पार्टी मे मिली जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत
बस्ती । कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। वक्ताओं ने श्री शुक्ल को बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये कहा उनके नेतृत्व मे तमाम नये लोग पार्टी से जुड़ेंगे और वैचारिक मजबूती आयेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी मो. रफीक खां ने किया।
स्वागत से अभिभूत अजय कुमार शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सत्तारूढ भाजपा की तानाशाही के चलते देश का शिक्षित वर्ग या तो सत्ता के साथ हो गया है या फिर मौन साधकर घर बैठ गया है। इससे देश मे वैचारिक रूप से कमजोर हुआ है और गैर संवैधानिक परंपराओं तथा तानाशाही को बढ़ावा मिला है। अजय शुक्ल ने कहा पार्टी ने भरोसा किया है और सत्ता के हर झूठ और तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी के साथ आ चुके हैं। उन्होने कहा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का क्रम लगातार जारी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आजमगढ़ के प्रभारी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि धारा विपरी चलना बड़े धैर्य और साहस की बात की है। श्री शुक्ल के भीतर इस क्षमता का आंकलन कर पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपा है उसके नजीते निश्चित रूप से सुखद होंगे।
सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा अनेक चुनाव मे हार के बाद बावजूद कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने विचारों पर अडिग हैं। मौजूदा राजनीतिक परिवेश मे जहां रोज नेताओं की निष्ठा जवाब दे रही है पार्टी की वैचारिक समृद्धि एक दिन सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नर्वदेश्वर शुक्ल, ने कहा शिक्षक प्रकोष्ठ की मजबूती पार्टी को वैचारिक रूप से समृद्ध बनायेगी। युवा नेता प्रशान्त पाण्डेय ने कहा विपरीत परिस्थितियों मे जो लोग कांग्रेस को मजबूत करने के लिये आगे आ रहे हैं निश्चित रूप से देश के भविष्य निर्माण मे उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। पार्टी दफ्तर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को शीतला शुक्ला, भूमिधर गुप्ता, लालजीत पहलवान, डा. मारूफ अली, शौकत अली नन्हू, सुरेन्द्र मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया।
दिवाकर शुक्ल, शेरमोहम्मद, वृजभान कनोजिया, घनश्याम शुक्ल, आलोक तिवारी, शमसुद्दीन, आर्यन शुक्ल, केके शुक्ल, विजय श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, सुनील कुमार पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, शुभम गांधी, बृजेश शुक्ल, सर्वेश शुक्ल, कृपाशंकर शुक्ल, परवेज अहमद, विशाल, ्रकाशमणि शुक्ल, पवन कुमार, विश्वजीत, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मो. अशरफ, कन्हैया प्रसाद पाण्डेय, अनूप पाठक, विष्णुमणि त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मोहन तिवारी, माजिद अली, इरशाद अहमद, रामकृष्ण दूबे, प्रदीप मिश्रा, रूपेश पाण्डेय, विनय शुक्ल आदि की उपस्थिति रही।