घरेलू गैस मूल्य वृद्धि वापस ले सरकार- महेन्द्र श्रीवास्तव
मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं लोग, भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि करने के सरकार के निर्णय की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये कहा कि देश की जनता, घरेलू महिलायें पहले से ही मंहगाई से त्रस्त थी, सरकार ने उन पर और बोझ लाद दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले तो सरकार ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, ईरान युद्ध का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ईधन का पर्याप्त भण्डार मौजूद है, बाद में जनता की मजबूरी समझे बिना घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये करके मुश्किलें बढा दी। उन्होने आशंका व्यक्त किया कि सरकार डीजल,पेट्रोल की कीमतों में भी कभी भी वृद्धि कर सकती है। यह चिन्ताजनक है। कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई घटाने का वायदा किया था किन्तु भाजपा की सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। वक्त आने पर जनता इसका हिसाब लेगी। कहा कि केंद्र सरकार सब्सिडी या टैक्स में कटौती कर जनता को राहत दे। देश मंें बढती बेरोजगारी के बीच मंहगाई से जीना मुश्किल हो जायेगा।