पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाई गई होली

बस्ती 2 मार्च पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान पर होली के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने फाग के गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया संगीत शिक्षक राजेश आर्य, संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में होली का अत्यधिक महत्व है या त्योहार संगीत नृत्य एवं रंगों से भरपूर है सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि होली के दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ इसके बाद कार्यक्रम में राग काफी,आज जमुना के तीर, होरी महिनवां मां बरसे न बरसे, खेले मसाने में होली दिगंबर, होली खेले राम मिथिलापुर मां ,होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन मां फाग गीतों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में
अनमोल,स्वरांग, आदर्श मिश्रा, सदरे आलम, विवेक , प्रिंस शर्मा, आराध्या चतुर्वेदी, श्याम मिश्रा,सुधाकर,नितेश,प्रमोद, शैलेश,शुभ, नीलू, अनुष्का ,स्वरिशा, रश्मि, अंशिका सिंह, रीना, शैलजा श्रीवास्तव, अपर्णा, ने भाग लिया। वाद्य यंत्र पर अनमोल शाही ने अपनी प्रस्तुति दी।