बहराइच शहर में चलाया गया बाल श्रम अवमुक्ति अभियान

बहराइच शहर में चलाया गया बाल श्रम अवमुक्ति अभियान

 

जनपद बहराइच। श्रम विभाग, एएचटीयु, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बहराइच के रिसिया मोड़ पर बालश्रम अवमुक्ति अभियान चलाकर अलग अलग प्रतिष्ठानों से 05 बालश्रमिक अवमुक्त कराए गए’ प्रतिष्ठानों में बाइक, ऑटो रिपेयर एवं होटल की दुकाने हैं, अवमुक्त कराने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया गया एवं उनकी काउंसिलिंग की गई और उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद पीड़ितों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से विधिक तरीके से बच्चों उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, एएचटीयु टीम बहराइच, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) से सूरज तिवारी, देहात इण्डिया संस्था से देवेश और अमरेश तथा प्रथम संस्था से राकेश चौबे मौजूद रहे।