बड़ेवन में आरसीसी फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी बोले– गुणवत्ता ही होगी पहचान
– अफ्रीकन लकड़ी से बने आकर्षक और टिकाऊ फर्नीचर
बजाज फाइनेंस व एचडीएफसी से आसान किस्तों पर खरीदारी
बस्ती। गुरुवार को बड़ेवन क्षेत्र में आरसीसी फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान का उद्घाटन रुधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी तथा समाजसेवी मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में स्थानीय व्यापार और उद्योग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बड़ेवन में इस प्रकार के आधुनिक फर्नीचर प्रतिष्ठान की स्थापना से न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर विकल्प मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने संचालक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की असली पूंजी होती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आरसीसी फर्नीचर हाउस आने वाले समय में निश्चित रूप से क्षेत्र की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि को सर्वोपरि रखना ही सफलता की कुंजी है। यदि प्रतिष्ठान अपनी गुणवत्ता और सेवा स्तर को बनाए रखेगा, तो निश्चित रूप से यह व्यवसाय निरंतर प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर फर्नीचर उपलब्ध होने से लोगों को अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के व्यवस्थित और आधुनिक शोरूम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध फर्नीचर की विविधता और डिज़ाइन ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और स्वरोजगार को बढ़ावा देगा।
समाजसेवी मनोज चौधरी ने बताया कि आरसीसी फर्नीचर हाउस में उपलब्ध अधिकांश फर्नीचर अफ्रीकन लकड़ी से तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन लकड़ी अपनी मजबूती, टिकाऊपन और आकर्षक फिनिश के लिए जानी जाती है। इससे बने फर्नीचर लंबे समय तक चलते हैं और घर व कार्यालय की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करना ही इस प्रतिष्ठान की विशेषता होगी।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अरुण चौधरी ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बढ़िया, सस्ता और टिकाऊ फर्नीचर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए यहां बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, अलमारी, मॉड्यूलर फर्नीचर और ऑफिस फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बजाज फाइनेंस एवं एचडीएफसी के माध्यम से आसान किस्तों पर खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फर्नीचर खरीद सके।
अरुण चौधरी ने यह भी कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य, समय पर डिलीवरी और बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आरसीसी फर्नीचर हाउस गुणवत्ता और भरोसे का पर्याय बने।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान में उपलब्ध फर्नीचर का अवलोकन भी अतिथियों द्वारा किया गया। सभी ने फर्नीचर की गुणवत्ता, डिजाइन और फिनिश की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर चांदनी चौधरी, राजन तिवारी, राहुल चौधरी, शिवम पाण्डेय, अभय पाण्डेय, उदयभान चौधरी सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर उन्नति की कामना की।