हरैया के लबदहा की बहू सुमन त्रिपाठी बनीं “बेस्ट फेस”
अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने पहनाया ताज
बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम लबदहा की बहू सुमन त्रिपाठी ने ग्लैमर मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। एक प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में सुमन को “बेस्ट फेस” के खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के हाथों प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली सुमन त्रिपाठी ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और संस्कारों के बल पर यह मुकाम हासिल किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा और विभिन्न चरणों को पार करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की।
सुमन की सफलता के पीछे उनके पति देवेंद्र त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा। हरैया क्षेत्र के निवासी देवेंद्र त्रिपाठी ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया।
सुमन की इस उपलब्धि से न केवल लबदहा गांव बल्कि पूरे बस्ती जनपद में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।