हनुमानगढ़ी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सपत्नीक किया दर्शन-पूजन, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक बुधवार को धर्मनगरी अयोध्या के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ सुप्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी महाराज के चरणों में मत्था टेका। विधि-विधान से किया पूजन डिप्टी सीएम ने मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी की आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थिति के दौरान उन्होंने रामभक्तों का अभिवादन भी स्वीकार किया। महाराज जी ने भेंट की हनुमान प्रतिमा दर्शनोपरांत, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री संजय दास जी महाराज ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आशीर्वाद स्वरूप महाराज जी ने उन्हें। हनुमान जी की भव्य प्रतिमा रामनामा (धार्मिक अंगवस्त्र)
भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय दास जी महाराज ने डिप्टी सीएम को हनुमान जी के प्रताप और धर्म नगरी की महत्ता का बोध कराते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।