बीआरसी पौली पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

* शिक्षण कार्य में वंडर बाक्स का अवश्य करें उपयोग- अर्जुन प्रसाद
पौली। ब्लाक संसाधन केंद्र पौली के सभागार में सोमवार को प्री-प्राइमरी से संबंधित वंडर बॉक्स का आंगनवाड़ी एवं नोडल शिक्षक क्षमता संवर्धन हेतु दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्री प्राइमरी के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के तरीके बताये गये।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद व मुख्य सेविका ज्योति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि प्री- प्राइमरी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री मेहनत कर रही हैं जो दिख भी रहा है। लेकिन शिक्षण कार्य में विभाग द्वारा मिले वंडर बॉक्स का उपयोग अवश्य करें। जिससे बच्चों को सिखाने में सुलभता होगी।
      मुख्य सेविका ज्योति ने बताया कि शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपस में सामंजस्य स्थापित कर बच्चों को सवारें। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ सके। प्री-प्राइमरी शिक्षा बच्चों की जड़ है। जब यह मजबूत रहेगा तभी बच्चा आगे बढ़ पायेगा।
       प्रशिक्षक एआरपी रुदल प्रसाद, मनीराम मौर्य,पूनम व कमलेश ने वंडर बाक्स के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद पांडेय ने किया।
     कार्यक्रम में मो रऊफ, अमित सिंह, अभय दुबे, दिनेश,  हरिओम त्रिपाठी, राजकुमार यादव, मनोज वर्मा, कुंदन यादव, सरोज यादव, रश्मि, कामिनी, रूबी, पूनम सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।