रविकान्त भट्ट बने एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोचः खिलाड़ियों में प्रसन्नता
बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकान्त भट्ट का चयन टी. 20 एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोच के रूप में हुआ है। बचपन से ही रविकान्त भट्ट की क्रिकेट खेलने में विशेष रूचि थी। रविकान्त भट्ट को इण्डिया कोच की जिम्मेदारी मिलने पर जनपद क क्रिकेट प्रेमियों में पसन्नता है।
यह जानकारी देते हुये बस्ती वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने बताया कि रविकान्त भट्ट ने इतिहास रच दिया है कि बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से उन्होने कम सुविधाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल किया। वे किक्रेट के ऐसे खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनेंगे जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे हैं। बताया कि रविकान्त भट्ट आर.के.बी. नाम से दिल्ली में अनेक क्रिकेट एकेडमी संचालित कर युवाओं का खेल की दुनियां में भविष्य संवार रहे हैं।
रविकान्त भट्ट का चयन टी. 20 एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोच के रूप में होने पर मुख्य रूप से चेयरमैन विक्रान्त भट्ट, जी.डी. मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय , यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र के साथ ही अनेक क्रिकेट खिलाडियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।