मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर का आगमन
बहराइच । सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि मा. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (बाल एवं बधुआ श्रम) के स्पेशल मॉनिटर धनन्जय टिंगल जनपद बहराइच के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 फरवरी को अपरान्ह में जनपद पहुंचकर लो.नि.वि. बहराइच के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री टिंगल 20 फरवरी 2026 को जनपद में बाल एवं बधुआ श्रम से संबंधित अधिनियमों के क्रियान्वयन तथा उक्त से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्वान्ह 11ः00 बजे निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा संबंधित गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक करेंगे। श्री टिंगल बैठक के उपरान्त अपरान्ह 02ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः