यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी का धरना जारी

यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी का धरना जारी

बस्ती। यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना पिछले 9 दिनों से जारी है। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता मेधा का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। चुनावी लाभ के लिये छात्रों को जाति, वर्ग में बांट देने का षड़यंत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।

अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना बापू प्रतिमा के समक्ष लगातार 9 दिनों से जारी है। यूजीसी का यह निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है जो खतरनाक है। सरकार इसे वापस ले। उन्होेने धरने को समर्थन देने वाले सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताआंें, संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि लगातार मिल रहे जन समर्थन से उनका हौसला बढा है।

बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना के 9 वे दिन मुख्य रूप से अभयदेव शुक्ल, रवि शुक्ला, वैभव शुक्ला, सन्तोष प्रधान, वृजेश द्विवेदी, रामरीका पाण्डेय, चन्द्रेश प्रताप सिह, राम प्रताप सिंह, हरिगोविन्द द्विवेदी, सुभाष मिश्र, सुयश प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप पाण्डेय, कृपाशंकर सिंह, शिवेन्द्र मिश्र, शुभम यादव, प्रमोद पाण्डेय, अंशू चौरसिया, सुभाष मिश्र, संजयमणि त्रिपाठी, शिवकुमार चौरसिया, रामजी पाण्डेय, प्रतीक मिश्र आदि शामिल रहे।