महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रांतीय ग्राम विकास प्रशिक्षण सेवा एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की आमसभा की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश भर से आए जनरल बॉडी के सदस्यों ने हिस्सा लिया, जहाँ संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें धीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और नई टीम का चयन निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण ढंग से नई टीम की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष: डॉ. संतोष गुप्ता महामंत्री डॉ. मनीष चंद्रा कोषाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र गुप्ता उपमंत्री दिलीप कुमार एवं विजय कुमार पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना आमसभा के प्रारंभ में निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशासनिक समन्वय और सदस्य हितों की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए रिपोर्ट को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
सदस्यों का अधिकार और सम्मान हमारी प्राथमिकता: धीरेंद्र कुमार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरा लक्ष्य पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय की परंपरा से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि ग्राम विकास प्रशिक्षण सेवा से जुड़े प्रत्येक सदस्य के हक, सम्मान और पेशेवर विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों और डिजिटल संवाद को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। युवा सदस्यों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
एकजुटता का संकल्प बैठक का समापन संगठन की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा के साथ आगे बढ़ेगा।