शोक संवेदना व्यक्त करते संस्था के सीईओ अजय पांडे
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के दो दशकों तक अध्यक्ष रहे डॉ. हरिकेशवधर द्विवेदी के निधन से संस्था में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही संस्था के सीईओ अजय पांडे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल दें।”डॉ. द्विवेदी की शव यात्रा के दौरान संस्था के केंद्रीय कार्यालय कप्तानगंज के पिकौरा सानी में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यह क्षण अत्यंत भावुक था, जब सीईओ अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए।
श्रद्धांजलि अर्पित करते समय उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और सभी अपने प्रिय अध्यक्ष को याद कर रहे थे। संस्था की ओर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।उल्लेखनीय है कि डॉ. हरिकेशवधर द्विवेदी ने अपने जीवन में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी अध्यक्षता में संस्था ने अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं शैक्षणिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाई।