महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कृष्ण कुमार सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड मयाबाजार कार्यालय का शीतकालीन भ्रमण एवं विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल विभागीय अभिलेखों और पटल के कार्यों की समीक्षा की, बल्कि परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखकर पूरी टीम की सराहना भी की। विद्या सखियों का सम्मान और NRLM टीम की सराहना
निरीक्षण के दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने के अभियान में जुटी ‘विद्या सखियों’ के प्रयासों को सराहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्या सखियों को सीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दिशा में मयाबाजार की NRLM टीम के समर्पण की प्रशंसा की। कार्यालय की स्वच्छता पर मिली शाबाशी मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर और संचालित विभिन्न पटलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। कार्यालय में बेहतर कार्यसंस्कृति और उच्च स्तरीय साफ-सफाई देख उन्होंने खंड विकास अधिकारी (BDO) और समस्त स्टाफ को बधाई दी। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि। जनहित की योजनाओं का नियमित रूप से स्थलीय सत्यापन किया जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी इस भ्रमण के अवसर पर उपायुक्त (श्रम रोजगार) उपेंद्र पाठक, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) श्रीमती सरिता गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा, एडीओ (आरडी) अमित सिंह सहित विकास खंड के समस्त पटल प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।