डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी के प्रेरक संदेश के बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न

डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी के प्रेरक संदेश के बीच एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न

 

राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा मंच, 10वीं को गुडलक व 12वीं को फेयरवेल

 

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान, अतिथियों ने नौनिहालों का बढ़ाया उत्साह

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर।जिले के दक्षिणांचल स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव, फेयरवेल एवं गुडलक पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौनिहालों ने राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, बालिका शिक्षा, देवी महत्ता एवं समसामयिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों से समूचे पंडाल को भावविभोर कर दिया। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक झलकियों से सजे मंच ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐतिहासिक उपलब्धियां संस्थान की उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के अवकाशप्राप्त प्रो. ओपी पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्र में निखरती प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रतिभाओं को संवारने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।

 

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही अपनी प्रतिभा के साथ न्याय किया जा सकता है। उन्होंने नौनिहालों का आह्वान किया कि वे अपने भीतर की क्षमता को पहचानें और लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि केजी से पीजी तक की शिक्षा एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम एक ही परिसर में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सूर्या की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, स्मार्ट हार्ड वर्क ही विद्यार्थियों को चैंपियन बनाता है। उन्होंने बेटियों को शिक्षा के अधिकार से सशक्त होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर 10वीं के विद्यार्थियों को गुडलक एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को फेयरवेल देते हुए मुख्य अतिथि जय चौबे, प्रो. ओपी पांडेय, डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, संस्थान के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी ने गुलाब, पेन भेंट कर तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह का शुभारंभ चतुर्वेदी परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी के नेतृत्व में मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि शिखा चतुर्वेदी ने चंद्रावती देवी एवं सविता चतुर्वेदी का अभिनंदन किया।

 

डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय एवं प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया।

 

इस दौरान जनार्दन चतुर्वेदी, सूर्या के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, रत्नेश चतुर्वेदी, डा. सत्यम चतुर्वेदी, अमरेंद्र चतुर्वेदी, माया पांडेय, नेहा पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मायाराम पाठक, निहालचंद्र पांडेय, अभयानंद सिंह, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, एसएन शुक्ला, कृष्णा मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, वंदना त्रिपाठी, रिवाना मुखिया, प्रीति पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।