महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या के साकेतपुरी कॉलोनी में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कॉलोनी के सामने खाली पड़ी फील्ड में लगी, जहां काफी समय से पुराना कचरा जमा था। कचरे में लगी आग ने पास में रखी पानी की प्लास्टिक पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें और धुएं को देख स्थानीय नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना स्थल के ठीक बगल में श्री पेट्रोल पंप स्थित है। पेट्रोल पंप के मालिक राकेश वर्मा ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी जान-माल की हानि हो सकती थी। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से बड़ी दुर्घटना टल गई।