जी वी एम कान्वेंट स्कूल के छात्रों का हुआ भव्य विदाई समारोह

जी वी एम कान्वेंट स्कूल के छात्रों का हुआ भव्य विदाई समारोह

 

बस्ती। जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में आज कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संरक्षिका मानता देवी एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रंभा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और प्रेरक संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कनिष्ठ वर्ग के छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य और गीतों के माध्यम से सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर ‘मिस्टर फेयरवेल’ और ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब भी दिए गए। अंत में सभी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा 11 के बच्चों ने कक्षा 12 के बच्चों के बीच गेम्स कंपटीशन कराया विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव ने बच्चों को उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य के प्रति बधाइयां दी और बोर्ड परीक्षा मैं अच्छे अंक अर्जित करने के लिए के कुछ टिप्स दिए इस अवसर पर अबू हुजैफा मिस्टर फेयरवेल और वंशिका दुबे मिस फेयरवेल घोषित की गई इस बीच मुख्य अतिथि रंभा सिंह शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा द्वारा विशाल के काटा गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कक्षा 11 के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें एंजेल अविका अन्नपूर्णा माही नित्य रोशनी अंशिका मुख्य रही जैग कर के द्वारा प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया एवं बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति बधाइयां दी कार्यक्रम का संचालन यशिका प्रतीक्षा मानसी जानवी अलीशा श्रेया के द्वारा सफलतापूर्वक किया इस अवसर पर राकेश राजेश गिरीश जितेंद्र सुशील पवन प्रिंस जैग दीपेंद्र प्रवीन आलोक सावित्री निगहत शबनम खुशबू प्रीति हिना रुबीना अनीता शिवानी रेशमा समेत आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे