तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में आने वाले मतदाआतों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर होगी प्रदर्शित
10 दिनों के अन्दर जमा किये जा सकेंगे अभिलेख
बहराइच । उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत तार्किक विसंगतियों (स्वहहपबंस कपेबतमचंदबपमेद्ध की श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों के नाम ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, तहसील तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों पर प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
श्री कुमार ने बताया कि तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों की सूची प्रदर्शित होने के दिनांक से 10 दिनों के अन्दर प्रभावित व्यक्ति अपने अभिलेख/आपत्तियां व्यक्तित रूप से अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि, जिसमें बी.एल.ए. भी सम्मिलित हो सकते हैं, के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उक्त प्रदर्शित सूचियों में स्पष्ट रूप से विसंगतियों का संक्षिप्त कारण भी उल्लिखित होगा। अभिलेख/आपत्तियां, बूथ लेवल अधिकारी के पास या तहसील स्तर के कार्यालयों में जमा की जा सकती हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा निर्देश दिये गये है कि तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में आने वाले प्रभावित व्यक्तियों को अभिलेख/सामग्रियां/आपत्तियां जमा करने का अवसर देने के अतिरिक्त उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से तहसील स्तर के कार्यालय में सुना भी जा सकता है। अभिलेख प्राप्ति अथवा प्रभावित व्यक्ति की सुनवाई करने वाले अधिकारी द्वारा इस प्रकार के अभिलेखों की प्राप्ति और सुनवाई किये जाने को प्रमाणित किया जा जायेगा। सकता है। बीएलओ द्वारा प्राधिकार पत्र, यदि कोई हो, तथा अभिलेखों की प्राप्ति का प्रमाण-पत्र और इस प्रकार की सुनवाईयों के संचालन संबंधी प्रमाण-पत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड भी किये जायेंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः