10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, कार्यशाला का होगा आयोजन

10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया जाएगा ‘सेफर इंटरनेट डे’, कार्यशाला का होगा आयोजन

अम्बेडकरनगर।भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर में विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले ‘Safer Internet Day’ के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष ‘Safer Internet Day’ की थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में यह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला के माध्यम से इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानियों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों के कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को पीपीटी प्रस्तुतीकरण आदि के माध्यम से कार्यशाला को प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।