पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई: जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, संचालकों पर भारी जुर्मानान

पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई: जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, संचालकों पर भारी जुर्मानान

बाघराय पुलिस और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामसभा की नवीन परती भूमि पर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई ग्रामीण रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर हुई। उन्होंने एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह को बताया था कि सरकारी भूमि पर पिछले दो दिनों से अवैध खनन चल रहा है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्राम प्रधान अरविंद पटेल द्वारा संचालित किए जा रहे खनन कार्य को रुकवाया। इस दौरान ग्राम प्रधान का आरोप पुलिस टीम द्वारा कुछ शब्द बोलने पर कुछ अभद्रता हुई थी,फिर पूरा मामला शांत हो गया खनन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जेसीबी संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा या अवैध दोहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।