तीन राजस्व निरीक्षकों को सेवानिवृत्ति पर दिया भावभीनी विदाई

तीन राजस्व निरीक्षकों को सेवानिवृत्ति पर दिया भावभीनी विदाई

 

बस्ती। शनिवार को सदर तहसील के सभागार में राजस्व निरीक्षक ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, शिव नरायन प्रसाद और श्रीकृष्ण चौधरी को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

राजस्व निरीक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता और मनोज शुक्ल के संचालन में वक्ताओं ने कहा कि राजस्व निरीक्षक ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, शिव नरायन प्रसाद और श्रीकृष्ण चौधरी का कार्य व्यवहार उत्तम रहा है। उपस्थित लोगों ने उनके सुखद जीवन की कामना करते हुये उपहार दिया।

उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, उप जिलाधिकारी अतिरिक्त प्रभार उमाकान्त तिवारी, तहसीलदार विनय प्रभाकर, नायब तहसीलदार कुदरहा वीर बहादुर सिंह, कमलेन्द्र सिंह, ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवा निवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होने सेवा निवृत्ति राजस्व निरीक्षको का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, राजस्व निरीक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री सुभाष पाण्डेय, सहायक भूलेख अधिकारी अजय चौधरी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष के कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद के साथ ही रणवीर सिंह, दिनेश वर्मा, दिनेश पाण्डेय, उमापति उपाध्याय, रामकुमार लाल, दीपक दूबे, विद्या सागर वर्मा, अंगद वर्मा, रामनयन, आशीष कुमार, शिवनरायन प्रसाद, अरविन्द उपाध्याय, राम सागर, उमेश चन्द्र वर्मा के साथ ही अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे