विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश के प्रयास से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मिली प्रशासनिक गति 

विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश के प्रयास से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मिली प्रशासनिक गति

 

 

विकास की रीढ़ होती हैं क्षेत्र की सड़कें: सुभाष यदुवंश*

 

बस्ती। विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश के प्रयासों से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को बड़ी प्रशासनिक प्रगति मिली है।

बस्ती क्षेत्र अंतर्गत प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा राज सड़क निधि योजना के अंतर्गत लालगंज बिरितिया वाया बानपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। विभाग की ओर से इस कार्य हेतु लगभग 31.50करोड़ का विस्तृत आगणन प्रेषित किया गया है।

यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बंधे पर आमने सामने दो वाहनों के आने पर जाम की स्थिति हो जाती थी, इसके कारण कई बार आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस संबंध में एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। लालगंज से बानपुर के मार्ग का चौड़ीकरण, लंबे समय से जनता की प्रमुख मांग थी। विभाग द्वारा आगणन भेजा जाना, इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए श्री सुभाष यदुवंश का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलकर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।