कुदरहा, बस्ती। परमेश्वरपुर में स्थापित एसबीआई फाउंडेशन एवं सुविधा संस्था द्वारा स्थापित अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल युवा प्रशिक्षण केंद्र से तीन युवाओं का भरतीय सेना में चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र के युवाओं का उत्साहवर्धन होने के साथ प्रशिक्षण लेने वालों के लगातार संख्या बढ़ रहा है।
दैजी गांव के शिवम सिंह, कोपे अंकुर यादव, टेंगरिहा राजा के राम किशान का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन हुआ है। जिससे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। इनके चयन का श्रेय एसवीआई फाउंडेशन एवं सुविधा संस्था को लोगों ने बताया। युवाओं ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थल माझा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। सेवा के सेवानिवृत फौजी अनिल यादव द्वारा कुशल प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। इसी का देन है कि हम लोगो को सेना में सेवा देने का अवसर प्राप्त हुआ है। यदि यह परियोजना न आया होता तो द्वाबा क्षेत्र के लोगों को यह अवसर प्राप्त न हुआ होता। युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनकर उभर रहा है।
परियोजना प्रबंधक दीपक द्विवेदी ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य है कि युवाओं में शारीरिक समताओ का विकास एवं खेल प्रतिभाओं की जागृति करने के साथ कम्प्यूटर क्लास व लिखित परीक्षा की भी तैयारी करवाई जा रही है l यहा के युवाओं को भारतीय सेना, राज्य पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल की तैयारी कुशल प्रशिक्षक से कराया जा रहा है। साथ-साथ खेलों के प्रति भी उत्साह को नई गति दी जा रही है। इतना ही नहीं बालिकाओं के उत्थान व चिकित्सा पर भी कार्य किया जा रहा है। युवाओं को प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर है।