स्काउट गाइड से जुड़े लोगों ने जरूरत मन्दो में बाँटें कम्बल

स्काउट गाइड से जुड़े लोगों ने जरूरत मन्दो में बाँटें कम्बल

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के परिसर में जरूरत मन्दो को बुलाकर कड़ाके की ठंडी से बचाव के लिये स्काउट गाइड से जुड़े लोगों के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड से जुड़े लोगों के द्वारा विगत कई वर्षों से कड़ाके की ठंड के समय कम्बल का वितरण किया जाता रहा है इसी कड़ी में आज कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर जरूरत मन्दों को बुलाकर कम्बल का वितरण किया गया, जिला चिकित्सालय में आशुष चिकित्साधिकारी एवं स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य डॉ बी.के. वर्मा ने कहा कि निरन्तर गिर रहे तापमान से लोगों को ठंडा लग जा रहा है, लोग बीमार पड़ रहे हैं ऐसे में कम्बल का वितरण कर आत्म संतुष्टि मिलती है, जब तक ठंठ कम न हो जाय ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जरूरत मन्दों की जरूरत पूरी हो जाती है और उन्हें ठंठ से राहत मिलती है, ट्रेंनिग कौंसलर स्काउट आदर्श मिश्रा, स्काउट मास्टर अरुष कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।