सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया नववर्ष का जश्न
*विद्यालय के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सीनियर छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ के साथ मनाया नववर्ष*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नववर्ष का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के साथ नववर्ष का जश्न मनाया। इस अवसर पर डॉ चतुर्वेदी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ केक काटकर सभी को नववर्ष की बधाई दी।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि नूतन वर्ष 2026 सभी के जीवन में खुशियां लाएं और सभी प्रगति के पथ पर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान करता रहेगा और जहां भी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय के स्टाफ को जरूरत पड़ेगी, वहां विद्यालय परिवार हमेशा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, अशोक चौबे, ममता त्रिपाठी, अर्चना, आरती चौधरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ ने डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी को फूल गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया और विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए भरोसा दिलाया।