बस्ती जनपद का नाम रोशन कर रहे है अधिशाषी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिले के विकास खंड गौर क्षेत्र के मुड़सरा गांव निवासी एवं वर्तमान में नगर पंचायत डासना के
अधिशाषी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के तीन माननीय न्यायमूर्ति गणों (माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार,माननीय न्यायमूर्ति श्री विपिन चंद्र दीक्षित,माननीय न्यायमूर्ति श्री क्षितिज शैलेंद्र) के कर कमलों द्वारा जनकवि कैलाश गौतम साहित्य सरोकार सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश के प्रतिष्ठित हिंदुस्तानी ऐकेडमी प्रयागराज में राष्ट्रीय काव्य कुंभ 2025 में प्रदान किया गया है।महेश प्रताप श्रीवास्तव के इस सम्मान से बस्ती जनपद का मान और बढ़ गया है बस्ती जनपद साहित्य क्षेत्र का तीर्थ स्थल है और साहित्य की धारा बस्ती जनपद से निकलती है। डासना नगर पंचायत के नागरिकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है। महेश प्रताप श्रीवास्तव अपने साहित्यिक सरोकारों हेतु पुरे देश के काव्य जगत में एक सुपरिचित नाम हैं। जनकवि कैलाश गौतम साहित्य सरोकार सम्मान मिलने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, कृष्ण देव मिश्र,साहित्यकार राम कृष्ण लाल जगमग,पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, लवकुश सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, अमर सोनी,अनिल पाण्डेय,राजेश पाण्डेय ,प्रेम श्रीवास्तव सहित समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बधाई दिया है।