सावित्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा में भारतीय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बुजुर्गों का किया गया सम्मान,
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज – बाबागंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत लखपेडा बाजार में सावित्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर हरिशंकर तिवारी क्षेत्र के निर्देशन में भारतीय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृद्धाओं बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
मां सरस्वती देवी एवं यशस्वी भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर छत्रधारी इंटर मीडिएट कालेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य कवि कुल सिरोमणी भानुप्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया,
भूतपूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए प्रधानाचार्य जी ने कहा अटल बिहारी वाजपेई हमारे देश के गौरव है। उन्होंने अपना जीवन देश के लिए न्योछावर कर दिया,क्षेत्र के समाजसेवी धनंजय सिर्फ उर्फ मनोज कुमार के करकमलों द्वारा क्षेत्र के बुजुर्गों एवं वृद्धो को छड़ी, बैसाखी, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।नवयुवकों को रोजगार की राह दिखाते हुए रोजगार संबंधित उपकरण सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर होने का आत्म बल दिया गया। इस दौरान डॉक्टर दिवाकर प्रताप तिवारी, डॉक्टर शाहिद, सर्व श्रेष्ठ बुजुर्ग कुंज बिहारी सिंह, अमर कुमार त्रिपाठी, ओमानंद द्विवेदी, शुनील कुमार द्विवेदी,मनोज कुमार शुक्ला, शिव दर्शन शुक्ला, राजेश कुमार द्विवेदी, हरेंद्र प्रताप सिंह, नूर आलम फारुकी, तीर्थराज पांडे, उमाकांत तिवारी, आलोकतिवारी, शुभम तिवारी, आशीष द्विवेदी, त्रिलोकी नेता, बबलू तिवारी, डब्लू तिवारी,
सौरभ मिश्रा, यीशु शुक्ला हर्षवर्धन सिंह, राजवर्धन सिंह, राजू सोनी, पंकज यादव आदि क्षेत्रीय वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।