प्रभारी मंत्री का जनपद आगमन 18 दिसम्बर को
बहराइच 17 दिसम्बर। प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही का 18 दिसम्बर 2025 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा. प्रभारी मंत्री श्री शाही 18 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम सूरजाामाफी में आयोजित किसान पाठशाला कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 01ः00 बजे किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मा. मंत्री श्री शाही अपनी सुविधानुसार अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मा. प्रभारी मंत्री सांय 05ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः