स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

बस्ती ., जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें पोषण टैªकर, आगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, हॉट कुक्ड मिल योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना प्रमुख रूप से शामिल रहें। उन्होने पोषण टैªकर की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश दिया। हॉट कुक्ड मिल योजना के अन्तर्गत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक एंव गरम भोजन उपलब्ध कराया जाय।
आगनबाड़ी भवन निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि शेष निर्माण कार्यो को आगामी माह तक पूर्ण कराया जाय, जिससे केन्द्रों का संचालन सुचारू रूप से हो सकें। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों के आवेदनों का गहन प्रशिक्षण किया जाय तथा केवल पात्र पात्र प्रकरणों को ही अग्रसारित किया जाय, जिससे योजना का लाभ सही एवं वास्तविक लाभार्थियों तक पहुॅचें।
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण से संबंधित शिकायत न आने पायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बन पाया है ऐसे लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड यथाशीघ्र बनाया जाय।
उन्होने डीवीडीएमएस इण्डेटियम बजट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त बजट के सापेक्ष नियमानुसार व्यय करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समस्त आवश्यक दवाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुहैआ कराया जाय।
पशु विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि ठण्ड के दृष्टिगत गौवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया जाय तथा समस्त आवश्यक वस्तुओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार प्रत्येक गौशालाओं पर औचक निरीक्षण भी करते रहें।
बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पाण्डेय ने किया। इसमें सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अरूण कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, समस्त सीडीपीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
——–