बिहार ब्लाक के बिहरिया ग्राम में लगी लोकपाल की ग्राम चौपाल

बिहार ब्लाक के बिहरिया ग्राम में लगी लोकपाल की ग्राम चौपाल

 

ग्रामीणों की माँग पर तालाब व प्राचीन नाले की सफाई का दिया निर्देश

 

चल रहे कार्यो का किया निरीक्षण / आजीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद

 

प्रतापगढ़. लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की अध्यक्षता में बिहार ब्लाक के बिहारिया ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। लोकपाल ने ग्रामीणों , मजदूरों व आम नागरिकों की शिकायतों को सुना और तत्काल प्रधान व ग्राम पंचायत को समाधान के निर्देश दिया। आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूह की सदस्यों के साथ चर्चा कर संवाद स्थापित किया गया।

 

लोकपाल समाज शेखर ने ग्रामीणों की माँग पर ग्राम पंचायत बिहारिया व ग्राम पंचायत बरना के प्रधान को नालॉ की सफाई मनरेगा द्वारा कराये जाने का निर्देश दिया। वहीं ईदगाह से रेलवे लाइन तक चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया. लोकपाल ने मजदूरों से वार्ता कर उनकी समस्या को सुना। प्राथमिक विद्यालय स्थित तालाब की सफाई व पुनरोद्धार की माँग लोगो ने की बताया की कभी इस तालाब का पानी लोग पीते थे अब गंदगी है और पट गया है जिस पर लोकपाल ने तालाब को अमृत तालाब के रूप में विकसित करने को कहा तब ग्राम प्रधान ने अवगत कराया की प्रस्ताव हुआ है शीघ् कार्य योजना ब्लाक में प्रस्तुत की जायेगी।

लोकपाल समाज शेखर ने ग्राम प्रधान बरना तुफैल फ़ारुकी व ग्राम प्रधान बिहरिया मो आवेश को प्राचीन नालॉ की सफाई कराके जल प्रबन्धन कार्य को आदर्श कार्य के रूप में करें. साथ ही सरकार की कल्याण कारी योजनाओं से ग्राम के लोगो को लाभांवित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर कृषि विभाग से पधारे संजीव शर्मा ने पी एम किसान निधि व पंजीकरण के साथ साथ खेती किसानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं आजीविका मिशन की महिलाओं से लोकपाल ने वार्ता करके उनकी समस्या को सुना और ग्राम पंचायत व ब्लाक को सहयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिया।