टेन्ट निरीक्षण के साथ गाइड शिविर का हुआ समापन
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती बस्ती में मुख्य अतिथि डॉ संजय सिंह ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए किया तथा अपने उद्बोधन में कहा इस प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर देश प्रेम ,राष्ट्र एकता ,के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सीख जा सकता है शिविर व्यवस्थापिका विद्यालय प्रधानाचार्य एवं भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती की एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर गाइड डॉक्टर सुरभि सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन वंदन एवं आभार व्यक्त किया भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय , ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय,ट्रेनिंग काउंसलर गाइड मंशा , ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड टेंट निर्माण, पुल निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या, आदि की जानकारी दी, विद्यालय गाइड कैप्टन अनीता पांडेय कुसुमलता मिश्रा का प्रशिक्षण शिविर के दौरान सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर डॉ संजय कुमार पांडेय, परशुराम, प्रवेश कुमार शर्मा, भारती तिवारी, अनीता सिंह, दीपमाला पांडेय, दिनेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।