विज्ञान मेले का आयोजन सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल बहराइच के प्रांगण में किया गया
बहराइच – आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को एक विज्ञान मेले का आयोजन सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल बहराइच के प्रांगण में किया गया। इस मेले का उद्घाटन विज्ञान मेले के मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा (डी०जी०सी०रिवेन्यू) एवं अतुल गौड़(ए०डी०जी०सी० रिवेन्यू) ने किया। इस विज्ञान मेले में बच्चों ने उपयोग एवं नवाचारों मे विज्ञान के प्रयोग के मॉडलों को प्रस्तुत किया। इस विज्ञान मेले में स्मृति श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मॉडल पिजोइलेक्ट्रिक क्रिस्टल के अनुप्रयोग द्वारा ऊर्जा उत्पादन, ध्रुव गौड़ एवं उनकी टीम द्वारा फायर अलार्म सिस्टम, शिव शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मॉडल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन द्वारा विद्युत उत्पादन सराहनीय रहे। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के कुल 385 बच्चों ने कुल 35 मॉडल प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय गौड़, प्रधानाचार्य (प्रशासन) श्रीमती असमी अतीक, प्रधानाचार्य (शिक्षा) श्रीमती रीना कश्यप, विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती रितु गौड़, कार्यालय प्रभारी अंशु गौड़ समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकांए उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य (प्रशासन) श्रीमती असमी अतीक ने मुख्य अतिथियों समस्त प्रतिभा करने वाले बच्चों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।