अयोध्या धाम के संतों द्वारा रामेश्वरम में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 12 से 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा महोत्सव; रामेश्वरम में गूंजेगी राम नाम की महिमा रामेश्वरम,

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या तमिलनाडु। भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामेश्वरम की धार्मिक नगरी में नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 12 दिसंबर को शुरू हुआ और 20 दिसंबर 2025 तक चलेगा। कथा स्थल और संत-महात्मा
कथा का पावन स्थल श्री रामेश्वरम कथा मंडपम, निकट रामेश्वर नाथ मंदिर, रामेश्वरम, तमिलनाडु है। इस दिव्य आयोजन को अयोध्या धाम के संत-महात्मा अपना मार्गदर्शन और सान्निध्य प्रदान कर रहे हैं। संरक्षक अनंत विभूषित परम पूज्य बिंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज, दशरथ जी का महल, बड़ा स्थान, रामकोट, अयोध्या धाम। संयोजक श्रीमद् जगतगुरु अर्जुन द्वाराचार्य महंत कृपालु राम भूषण देवाचार्य महाराज, स्थान मंगल भवन एवं रामसुंदर धाम, रामकोट, अयोध्या जी। कथा व्यास: राम कुंज पीठाधीश्वर स्वामी म. रामानंद दास महाराज, रामघाट, अयोध्या धाम। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने इस अवसर पर कहा अयोध्या और रामेश्वरम का संबंध युगों-युगों से चला आ रहा है। यह वह स्थान है जहां भगवान राम ने लंका विजय से पूर्व भगवान शिव की पूजा की थी। इस पावन भूमि पर अयोध्या धाम के संतों द्वारा राम कथा का आयोजन होना, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम है। हमारा उद्देश्य है कि कथा के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए और धर्म की पताका को और ऊंचा किया जाए।कथा मंडपम में प्रतिदिन सैकड़ों भक्तगण उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और भगवान राम के चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।