महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l कृष्णानंद फाउंडेशन ई रिक्शा यूनियन का प्रतिनिधि मंडल आज अयोध्या जिला अधिकारी व अयोध्या विधायक से मिला तथा उन्हें एक सूत्रीय ग्यापन सौंपा ग्यापन में मांग की गयी एक माह पहले जैसे लता चौक से पोस्ट आफिस बैरियर तक ई रिक्शा के प्रवेश की अनुमति थी वह वहाल किया जाये विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता श्री अमल गुप्ता ने यूनियन प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया जल्द निष्कर्ष निकाला जायेगा आपकी समस्या हल करना हमारी जिम्मेदारी है इस अवसर पर कृष्णानंद फाउंडेशन ई रिक्शा यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष विकास सिंह महानगर संयोजक नारायण दूवे। ई रिक्शा नवयुवक संघ महानगर अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष बबलू खान उत्कर्ष श्रीवास्तव स्कंद दास कृष्णानंद फाउंडेशन महिला संघ महामंत्री संगीता श्रीवास्तव सहित तमाम यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे
इस अवसर पर यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या में श्रृद्धालु पहले सरयू स्नान करते हैं फिर दर्शन करने जाते हैं ऐसे में लता चौक से पोस्ट आफिस बैरियर पर प्रशासन का ई रिक्शा पर रोक लगाना ई रिक्शा चालक के पेट पर लात मारने जैसा है इस आदेश को वापस लेना होगा