गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार–बस की आमने-सामने टक्कर से एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी। तीन अन्य लोग घायल हो गये
रिपोर्टर श्रवण अग्रहरि
नौतनवां (महराजगंज) नौतनवा थाना अन्तर्गत क्षेत्र बाबू पैसियां में बृहस्पतिवार को सुबह गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग NH-24 पर कार और बस के आमने सामने टक्कर से एक गर्भवती महिला कि मृत्यु, सहित तीन अन्य घायल हो गये।
मिले खबर के अनुसार नौतनवां थानातंर्गत क्षेत्र बाबू पैसिया पेट्रोल पम्प राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार नं.UP 53 CH0472 और बस नं. UP53HT0289 की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में मौजूद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घायलों कि पहचान नसीम पुत्र साफी मोहम्मद, अख्तर सिद्दीकी पुत्र इसरार अहमद और साबिया पत्नी सलीम,निवासी अजगरहा थाना कोल्हुई रूप में हुयी। सूचना मिलते ही NHAI 1033 एम्बुलेंस कि सहायता से सभी घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजवाया गया। जहां घायलों कि स्थिति गंभीर देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आई थी। जिसे डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य जुट गये। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। घटना कि सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।