
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में होटल गोविंद पैलेस के परिसर में केके दी हट्टी रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा सम्पन्न किया गया। ‘यह रेस्टोरेंट’ दिल्ली का एक प्रसिद्ध ब्रांड है, जो देशभर में अपने अनोखे स्वाद और खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है। अब इसी ब्रांड का नया स्वरूप ‘केके दी हट्टी रेस्टोरेंट’ के रूप में अयोध्या में खोला गया है।
रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि यहां विशेष रूप से प्रशिक्षित सेफ तैनात रहेंगे, जिन्हें ब्रांड की विशिष्ट क्वालिटी और स्वाद बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इससे रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राजधानी जैसा स्वाद और बेहतरीन भोजन अनुभव मिलेगा।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल गोविंद पैलेस सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। होटल प्रबंधन से जुड़े ईशान दुबे ने कहा—
“हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें अयोध्या आने वाले भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है। होटल का लोकेशन ऐसा है कि बड़ी संख्या में यात्री यहां से गुजरते हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि वे अपने पसंदीदा ब्रांड के स्वाद का आनंद लेने अवश्य आएंगे। यह एक किफायती रेस्टोरेंट है, जहां साधारण से लेकर उच्च वर्ग तक सभी लोग स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे।”
उद्घाटन के दौरान मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने रेस्टोरेंट के प्रबंधन की प्रशंसा की और कहा कि अयोध्या में ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से पर्यटन को गति मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। मेयर ने यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों का स्वाद भी लिया और इसकी गुणवत्ता की सराहना की।
अयोध्या में बढ़ते पर्यटन और सुविधाओं के विस्तार के बीच केके दी हट्टी रेस्टोरेंट का शुभारंभ भक्तों एवं पर्यटकों के लिए एक नई सौगात साबित होगा।