विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला कारागार व शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुआ शिविर

विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला कारागार व शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुआ शिविर

 

बहराइच 10 दिसम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में तारा महिला इण्टर कॉलेज, बहराइच मे निबन्ध प्रतियोगिता तथा शिवांशु सुशील महाविद्यालय, वृद्धाश्रम, अमीनपुर नगरौर व जिला कारागार, बहराइच में आमजनमानस को जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान बताया गया कि विश्व मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन मानवाधिकारों के संरक्षण, सम्मान और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा को अपनाया था। यह दुनिया भर के लोगों के बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रताओं को परिभाषित करने वाला पहला वैश्विक दस्तावेज़ था। इसी महत्वपूर्ण घटना की याद में हर साल यह दिन मनाया जाता है।

सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ है जिसमें हर व्यक्ति को मिले मूलभूत अधिकारों का उल्लेख है, जैसे-जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार, सम्मानजनक कार्य का अधिकार, अत्याचार और भेदभाव से मुक्ति। मानवाधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना, हर व्यक्ति को उसके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना, वैश्विक स्तर पर शांति, समानता और न्याय को बढ़ावा देना, सरकारों और संगठनों को अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड सुधारने के लिए प्रेरित करना ही विश्व मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः