अखिलेश यादव ने भेजा परिवार सहायता चेक, पूर्व मंत्री पवन पांडे व आनंद सेन यादव ने सौंपा; राकेश यादव बोले- सपा हर शोषित-पीड़ित के साथ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री पवन पांडे के प्रयास से अयोध्या के तीन परिवारों को परिवार सहायता के लिए एक-एक लाख रुपये का चेक भेजा है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने पीड़ित परिवारों को यह चेक सौंपा।
स्वर्गीय रामप्यारे यादव पहलवान, स्वर्गीय पंचलाल पाल के निधन से दुखी समाजवादी परिवार की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही, लक्ष्मण घाट वार्ड के कैंसर पीड़ित हरि नारायण अवस्थी उर्फ राजू अवस्थी को भी उनके इलाज में सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा गया। इस अवसर पर, पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि सरकार न रहते हुए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हर वर्ग की मदद कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर समाजवादी की सरकार होती तो इनका इलाज मुफ्त होता, लेकिन मौजूदा सरकार का कोई भी सरकारी लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि पूरा समाजवादी परिवार हर शोषित, पीड़ित, दुखी के साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है और जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर इनके जुल्म का हिसाब करेगी। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, ननकन यादव, राम अजोर यादव, सुरेंद्र पाल, अनिल यादव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, राजू यादव, आकिब खान, वीरेंद्र गौतम, जगन्नाथ यादव, सुल्तान खान, पंकज शर्मा, अनिल मिश्रा, सफन, ज्ञानेंद्र शुक्ला इत्यादि लोग मौजूद थे।
राकेश यादव एडवोकेट ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की यह पहल दर्शाती है कि समाजवादी पार्टी सिर्फ सत्ता में ही नहीं, बल्कि जन सेवा और दुखियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। यह राशि परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है और समाजवादी विचारधारा का प्रमाण है।