थाना भीटी पुलिस टीम व आबकारी टीम द्वारा 230 लीटर कच्ची देशी शराब को नष्ट किया गया

थाना भीटी पुलिस टीम व आबकारी टीम द्वारा 230 लीटर कच्ची देशी शराब को नष्ट किया गया

रिपोर्टर संजय शर्मा

अम्बेडकर नगर ।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) अम्बेडकरनगर के मार्गदर्शन में 08.12.2025 को न्यायालय जनपद अम्बेडकरनगर के आदेश के अनुपालन मे गठित टीम क्षेत्राधिकारी भीटी, आबकारी निरीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर, प्रभारी निरीक्षक थाना भीटी की उपस्थिति मे थाना स्थानीय के 14 आबकारी अभियोगो से सम्बन्धित कुल 230 लीटर कच्ची/देशी माल का नियमानुसार फोटो/विडियोग्राफी करते हुये नष्ट किया गया।गठित टीम में लक्ष्मीकांत मिश्रा क्षेत्राधिकारी भीटी, मुकेश कुमार आबकारी निरीक्षक, अमित कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक भीटी जनपद अम्बेडकरनगर रहे।