महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, सोहावल भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत की मासिक पंचायत मंगलवार को सोहावल ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में किसानों ने अपनी पाँच प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (BDO) अनुपम वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। खंड विकास अधिकारी ने किसानों को दो सप्ताह के भीतर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।पंचायत की अध्यक्षता प्रेम शंकर वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया। मुख्य समस्याएँ और माँगें आवारा पशु और हिंसक सांड: ब्लॉक अंतर्गत आवारा पशुओं, विशेषकर हिंसक सांडों, से लोगों के चोटिल होने और जान जाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशु फसलें चौपट कर रहे हैं और इस मुद्दे पर सरकार विफल नज़र आ रही है। तत्काल इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने की माँग की गई। आवास और शौचालय: हर ग्राम सभा में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की जाँच कराकर उन्हें प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास और शौचालय की सुविधा दिलाने की माँग की गई। पेंशन योजना रुकी हुई वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन को तुरंत जारी करने तथा गाँव-गाँव कैंप लगाकर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का पेंशन बनवाने की माँग की गई।स्थानीय विकास कार्य पिलखवा (अरकुना) ग्राम सभा में जल भराव से निजात दिलाई जाए। आगेथुवा ग्राम सभा में हरिराम लोहार के घर से सुरेश कुमार प्रजापति के घर तक खरंजा लगाकर नाली का निर्माण कराया जाए ब्लॉक परिसर का जीर्णोद्धार सोहावल ब्लॉक के सामने आवासीय परिसर जो खंडहर में तब्दील हो गया है, उसका निर्माण कराया जाए और ब्लॉक परिसर के बगल की जर्जर, गड्ढे वाली पक्की सड़क को बनवाया जाए। आंदोलन की चेतावनी
किसान नेता फरीद अहमद ने चेतावनी दी कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद किसान समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। पंचायत में प्रमुख रूप से जगदंबा वर्मा, राम नेवल, लल्लू शर्मा, राम अवतार, दादा मंगरु, राम शहजादी बेगम, सोहेल अहमद, लाजवती आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।