बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त के कुशल निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सुश्री मानसी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 274/26 धारा 87,137(2),351(3) बीएनएस से सम्बंधित वांछित अभियुक्त आदित्य कुमार पुत्र रामजी निवासी मकदी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती उम्र 21 वर्ष को दिनांक 23.11.2026 को वाल्टरगंज-भरौली बाबू मोड़ थाना क्षेत्र वाल्टरगंज से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त को सम्बंधित मा0 न्यायालय बस्ती व अपहृता मा0 न्यायपीठ CWC बस्ती रवाना किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तआदित्य कुमार पुत्र रामजी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम मकदी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती का निवासी है







Views Today : 1387
Who's Online : 10