बस्ती।हरैया थाना क्षेत्र के संसरीपुर पैकोलिया मार्ग पर दोपहर 11:00 पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी रवि गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता कोटेदार इनके साथ त्रिलोकपुर तिवारी निवासी कोटेदार शशिकांत तिवारी पुत्र सरजू प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ आ रहे थे कि अभी खैरीओझा गांव के पास पहुंचे थे की सामने एक मोटरसाइकिल आ जाने से भीषण टक्कर हो गए जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से सीएससी हरैया पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।