बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के थाना रोड पर डाक घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घर जा रहे बुजुर्ग को मारी ठोकर मार दी हादसे में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी रामफेर (50) पुत्र गौरी शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।