अनुराग लक्ष्य, 24 नवम्बर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
खुशी की बज़्म है हम क्यों ग़मों की बात करें,
हो ख़त्म न कभी खुशियों की वोह बरसात करें,
मैं आस्माँ पे तेरा नाम आज लिख दूँगा,
मैं चाँद तारों से हर बात तेरी कह दूँगा,
और जो बात कह नहीं पाया मैं आज तक तुमसे,
वोह बात आज सर ए बज़्म तुमसे कह दूंगा,
कि,,,,,,
बरसों के बाद घर तेरा कैसा सजा है आज,
दामन में तेरे फ़ूल यह कैसा खिला है आज ,
ऐ दुल्हन तेरे वास्ते यह नेमतें सभी,
कितना हसीन दूल्हा यह तुझको मिला है आज ।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं बस्ती शहर की जानी मानी कवित्री और शाइरा अर्चना श्रीवास्तव के सुपुत्र अभिरूप श्रीवास्तव और बहू रचना श्रीवास्तव के बहू भोज कार्यक्रम की, जो एक खुशनुमा माहौल में बीती रात शहर के सिमरन मैरेज हाल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य अतिथियों की भारी तादाद में शिरकत रही, जिसमें सामाजिक, और साहित्य से जुड़े लोगों के अतिरिक्त राजनैतिक गलियारों की हस्तियाँ भी शामिल रहीं।जिन्होंने अपने आशीर्वचन दूल्हा और दुल्हन को अपने आशीर्वाद से उनके मंगल जीवन की कामना की।
पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में खासकर अनुराग लक्ष्य के संपादक विनोद कुमार उपाध्याय, लौकुश सिंह, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी, मीडिया दस्तक के अशोक श्रीवास्तव , अनुराग श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी विशेष रूप से देखे गए।
इस बहू भोज कार्यक्रम में विशेषकर गऊ रक्षा दल के महेश शुक्ल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
साहित्यिक गलियारों कवि डॉक्टर राम कृष्ण लाग , अजीत श्रीवास्तस्त राज़, शाद अहमद शाद, अफ़ज़ल हुसैन अफ़ज़ल, त्ववाब अली , सुशील सिंह पथिक, अनवार हुसैन पारसा, दीपक सिंह प्रेमी , सागर गोरखपुरी के अतिरिक्त प्रदीप सोनी और राजन गुप्ता कुमार स्वीट्स की उपस्थिति सराहनीय रही ।
Latest News
Uttar Pradesh
Important Links
Language







Views Today : 1390
Who's Online : 10
