वरिष्ठ भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने बस्ती शहर के विभिन्न सड़कों के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आज दिनांक 28 नवंबर को वरिष्ठ भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने बस्ती शहर के विभिन्न सड़कों के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा बस्ती जो गुरु वशिष्ठ की पावन भूमि है और बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली है यह जनपद काफी पुराना है और सैकड़ो इतिहास अपने अंदर समाहित किया है लेकिन इस जनपद का विकास आज तक नहीं हुआ बस्ती शहर की एकमात्र लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क जो कचहरी से प्लास्टिक काम्प्लेक्स तक काफी सकरी है जिस कारण यहां निरंतर जाम लगा रहता है। इसी रोड पर यहां का मुख्य बाजार पक्के बाजार,रोडवेज व जिला अस्पताल है लेकिन यहां सड़क काफी सकरा है जिस कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसके अलावा जिला अस्पताल चौराहे पर काफी भीड़ होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कत होती है। और घटनाएं भी घटित हो जाती हैं वहीं बस्ती शहर का पुराना बाजार पुरानी बस्ती की सड़क आजादी के पहले की सड़के हैं जो कि अब क्षतिग्रस्त हो गई हैं,।हम सभी बस्तीवासी यह माँग करते है कि दक्षिण दरवाजा चौराहे से करुँवा बाबा चौराहे तक हॉट मिक्स रोड बनाया जाए और ड्रेनेज की व्यवस्था कराई जाए जिससे यहां के नागरिकों को सुविधा मिल सके, इसके अलावा बस्ती शहर में ड्रेनेज, वाटर सीवर लाइन नही है आप माननीय से निवेदन है इसका निर्माण के लिए धन अवमुक्त करने की कृपा करें।यह जनपद काफी पुराना है लेकिन विकास से कोसों दूर है यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभी तक यहाँ का विकास नहीं हो सका। यह जनपद गोरखपुर जनपद से सटा बस्ती के विकास की दिशा में कदम बढ़ाने में माननीय मुख्यमंत्री जी शासन स्तर पर निर्देश देने की कृपा करें,बस्ती जनपद आपका सदा आभारी रहेगा।