नेशनल डायमण्ड जम्बुरी लखनऊ के लिए रवाना हुई टीमें

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के तत्वावधान में जनपद के स्काउट गाइड आज स्काउट भवन से 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबली जंबूरी लखनऊ के लिए रवाना हुए, इस मौके पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया और शुभकामनाएं प्रेषित की जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, कलवारी स्काउट मास्टर अजय वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, स्काउट मास्टर अमरचन्द वर्मा, यूनिट लीडर समीउल्लाह, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय, प्रमोद, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया, नंदिनी, प्रियंका, गरिमा, खुशबू आदि लोग मौजूद रहे, माध्यमिक विद्यालय में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार, विवेकानंद इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचमोहनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाऊँ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उभाई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा आदि विद्यालयों के स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं।