अभ्यर्थी चयन हेतु साक्षात्कार 22 नवम्बर को 

बहराइच । उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र बहराइच में 22 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आहूत किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि हलवाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री, टोकरी बुनकर, धोबी, मोची व बढ़ई ट्रेड अर्न्तगत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र, आधार, बैंक पासबुक, एक फोटो, प्रधान, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/सदस्य द्वारा निर्गत पारम्परिक कारीगर होने के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति भी प्रस्तुत करना होगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःः