अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह-साइबर स्लेवरी से जुड़ी भर्ती व मानव तस्करी का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार ।
अम्बेडकर नगर।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी टाण्डा के नेतृत्व में थाना कोतवाली टाण्डा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर फ्रॉड एवं मानव तस्करी नेटवर्क में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।पीड़ित आफताब आलम निवासी थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या द्वारा थाना टाण्डा में उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अभियुक्त मोहम्मद खलील व मोहम्मद साद पर आरोप लगाए कि विदेश में नौकरी (डाटा एन्ट्री) दिलाने के नाम पर आफताब को दिनांक 21.09.2025 को Laos भेजा गया था। Laos पहुँचने पर बताया गया कि रात में एक व्यक्ति के साथ बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा और गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में कंप्यूटर सम्बन्धित काम कराया जाएगा। बॉर्डर से पहले तीन घायल युवकों से मुलाकात हुई जिन्होंने बताया कि उन्हें कंपनी में कैद कर साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है, विरोध पर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। आफताब किसी तरह वहां से भागकर एयरपोर्ट पहुँचा। एयरपोर्ट पर अभियुक्त साद द्वारा फोन कर वापस लौटने का दबाव डाला गया, एक महिला को उसे लेने भेजा गया तथा उसके पासपोर्ट को सौंपने हेतु लालच दिया गया। मो0 खलील ने अपनी पत्नी अफसाना बानो की अकाउण्ट में 25,000/ रुपये व मो0 साद के अकाउण्ट में 50,000/ रूपये लिए थे ।और LAOS जाने पर 300 USD कैश लिया गया ।
जांच में अभियुक्त मो. खलील से सम्बंधित तथ्य मोबाइल फोन में आफताब को Laos भेजने से जुड़े वीजा, पासपोर्ट, एयर टिकट व चैट बरामद। खलील ने स्वीकार किया कि मो. साद द्वारा कंप्यूटर जानकार युवकों को Laos/Thailand भेजने पर प्रति व्यक्ति ₹40,000–₹50,000 दिए जाने की बात कही गई थी। बैंक स्टेटमेंट में आफताब को भेजने के पूर्व साद द्वारा एडवांस में ₹10,000 UPI से जमा पाया गया। खलील अपने इलाके में युवकों की तलाश कर रहा था तथा कुछ कंप्यूटर केन्द्र व लोगों से ऐसे व्यक्तियों को भेजने की बात भी करता था।
(2) अभियुक्त मो. साद से सम्बंधित तथ्य साद Laos से दिनांक 29.10.2025 को वापस भारत आया था व और भी युवकों को डाटा एन्ट्री की नौकरी का लालच देकर विदेश ले जाना चाहता था। पासपोर्ट से गोल्डन ट्रायंगल Special Economic Zone में नियमित आवाजाही प्रमाणित हुई है । उपरोक्त तथ्यों के आधार पर थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर पर मु0अ0सं0 – 379/25 धारा-143(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया व दिनांक 18.11.2025 को दोनों अभियुक्तों मो खलील पुत्र अमीन नि0 रसूलपुर मुबारकपुर थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर,मो साद पुत्र सरवर हुसैन निवासी येदिलपुर अतरौलिया थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । सम्बंधित प्रकरण में शामिल और भी लोगों की जानकारी की जा रही है।इनके पास से 01 अदद आईफोन मोबाइल ,01 अदद क्रेडिट कार्ड, 01 अदद पासपोर्ट (अभियुक्त मो0 साद),01 अदद आधार कार्ड,03 अदद हवाईजहाज टिकिट। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक (अपराध) श्रीचन्द्र यादव ,उ0नि0 राहुल कुमार पाण्डेय,का0 धर्मेन्द्र यादव,का0 राजकुमार स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम जनपद अम्बेडकरनगर उ0नि0 विनोद यादव (प्रभारी) ,हे0का0 प्रभात मौर्य,का0 शिवम कुमार, का0 कुलदीप ,का0 राहुल कुमार यादव। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त साइबर स्लेवरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।